आगामी 19 अगस्त से फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित होने वाले नवीं होमलेस वर्ल्ड कप महिला फुटबाल टूर्नामेंट के लिए जिले की अगस्त्यमुनि ब्लाक निवासी सोनम नेगी का चयन हुआ है। इससे पूर्व भी उनका चयन जून माह में डिस्कवर महिला फुटबाल वर्ल्ड कप के लिए हुआ था।
देश की प्रसिद्ध केवीएसएन इंडिया टीम के तत्वावधान में गत अप्रैल माह में आयोजित ट्रायल मैच में सोनम नेगी का चयन पेरिस में आयोजित होने वाले नवीं होमलेस वर्ल्ड कप महिला फुटबाल टूर्नामेंट के लिए किया है। अगस्त्यमुनि ब्लाक के अंतर्गत ओंरिंग निवासी सोनम नेगी मध्यम वर्गीय परिवार से हैं। आगामी 19 अगस्त से 28 अगस्त तक आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट में विभिन्न देशों से आई टीमें प्रतिभाग करेंगी।
विदित हो की इससे पूर्व भी विगत जून माह में जर्मनी की राजधानी बर्लिन में आयोजित हुई विश्व स्तरीय डिस्कवर महिला फुटबाल प्रतियोगिता में भी सोनम का चयन हुआ था, लेकिन आर्थिक दिक्कतों के चलते वह इस प्रतियोगिता में भाग नहीं ले पाई थी, परंतु अब दोबारा मौका मिलने से वह खासी उत्साहित हैं। इस बाबत जब सोनम से दूरभाष पर संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि इस बार वह टूर्नामेंट में हर हाल में प्रतिभाग करेंगी तथा टीम को जीत दिलाकर देश, राज्य व जिले का नाम रोशन करेंगी।

No comments:
Post a Comment