नई टिहरी नगरपालिका की बोर्ड बैठक में नगर में जन सुविधाएं बहाल किए जाने पर जाने के साथ की नगर की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने पर जोर दिया गया।
बुधवार को नगरपालिका सभागार में पालिका अध्यक्ष उमेशचरण गुसांई की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सर्व प्रथम पिछली बैठक की कार्यवाही के संबंध में सदन को अवगत कराया गया। इस अवसर पर पालिका सभासद विजय कठैत, मानवेन्द्र रावत, सीमा रावत ने मामला उठाया कि नगर की सड़कें जो बरसात के कारण क्षतिग्रस्त हुई है उसकी मरम्मत एवं डामरीकरण किया जाना जरूरी है। सभासद अजयपाल राणा ने सार्वजनिक सड़के अलावा सीढि़यों में भी पथ प्रकाश की व्यवस्था किए जाने पर बल दिया। श्री नेगी ने नेपाली मजदूरों के मनमाना किराया वसूलने की भी शिकायत की। इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष उमेशचरण गुसांई ने कहा कि नगर में पालिका की ओर से जो निर्माण कार्य करवाया जा रहा है उस पर संबंधित क्षेत्र के वार्ड सदस्य भी नजर रखें ताकि कार्य की गुणवत्ता बनी रहे। नरेन्द्र नेगी व मोहिनी रावत ने विकास कार्यों को प्राथमिकता से पूरा किए जाने पर जोर दिया। बैठक में सभासद मुनेशपाल, उषा पुंडीर, चिरंजीव तिवाड़ी, उर्मिला नेगी, मीना सेमवाल, राकेश नौटियाल, पालिका के अधिशासी अधिकारी एमएल शाह, अवर अभियंता रमेश बिष्ट, यूडी तिवाड़ी आदि उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment