समाज कल्याण विभाग के बहुउद्देशीय शिविर में समाज कल्याण मंत्री मातबर सिंह कंडारी ने विभिन्न मदों के 181 चेक वितरित किये। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कालागढ़ में अनुसूचित जनजाति व सितारगंज में अल्पसंख्यकों के लिए पॉलीटेक्निक खोले जायेंगे।
बुधवार को श्रीनगर नगरपालिका सभागार में समाज कल्याण विभाग ने बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया। इस अवसर पर समाज कल्याण मंत्री ने कहा कि अनुसूचित जाति व अल्पसंख्यकों के विकास के लिए सरकार प्रयासरत है। श्रीकोट गंगानाली स्थित आश्रम पद्धति के विद्यालय का भूमि मिलने पर शीघ्र निर्माण कार्य शुरू हो जायेगा। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति व अल्पसंख्यकों को व्यावसायिक शिक्षा से जोड़ने के लिए कालागढ़ में व सितारगंज में पॉलीटेक्निक खोले जायेंगे। इस अवसर पर उन्होंने श्रीनगर नगर क्षेत्र, उफल्डा, स्वीत व डांग-ऐठाणा समेत अन्य ग्रामीण क्षेत्र से आये लोगों को 132 वृद्धावस्था, 19 विकलांग, 22 विधवा व आठ गौरा देरी कन्या धन योजना के चेक वितरित किये। शिविर में जिला समाज कल्याण अधिकारी राजपाल सिंह सजवाण, तहसीलदार हरिदत्त जोशी, भाजपा मंडल अध्यक्ष भारतभूषण कुकरेती, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अनूप बहुगुणा, डॉ. शंकर काला, विधायक प्रतिनिधि कुशलानाथ, पालिका सभासद जितेंद्र रावत, जहूर अहमद, दिनेश असवाल सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment