गंदे पेयजल आपूर्ति के चलते जोशियाड़ा, कंसेण व लदाड़ी के ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी अनेक बीमारियों से जूझना पड़ रहा है। वहीं गंदे पेयजल आपूर्ति को लेकर जल संस्थान के पास भी कोई ठोस रणनीति नहीं है।
जिला मुख्यालय से सटा जोशियाड़ा, कंसेण व लदाड़ी गांव में गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। इस कारण ग्रामीणों में पीलिया, टाइफाइड व डायरिया जैसी बीमारियों से जूझना पड़ रहा है। जिला मुख्यालय के पास होने के बावजूद भी जल संस्थान पेयजल की स्वच्छ एवं नियमित आपूर्ति को लेकर गंभीर नहीं है। स्वच्छ पेयजल की नियमित आपूर्ति को लेकर विभाग के पास कोई योजना नहीं है। रोज पानी के लिए घंटो इंतजार करना पड़ता है। जब पानी आता है तो उसमें मिट्टी, कंकड़ समेत छोटे कीड़े होते हैं।
क्या है समस्या
इंद्रावती नदी से पाइप लाइन के जरिए सीधी आपूर्ति के चलते नल से पानी के साथ बड़ी मात्रा में कचरा भी आ जाता है। हालांकि विकास भवन के पास बने कंट्रोल टैंक भी बना हुआ पर टैंक भी वर्षो से सफाई की बाट जोह रहा है।
क्या कहते हैं ग्रामीण
कंसेण निवासी बद्रीश बिष्ट, राकेश असवाल व राजाराम भट्ट, जोशियाड़ा निवासी आशीष का कहना है कि नलों में अनियमित पेयजल आपूर्ति के साथ ही गंदे पानी की आपूर्ति होती है। इस संबंध में जल संस्थान से कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
क्या कहते हैं अधिकारी
'कुछ जगहों पर विषमता के चलते पानी की आपूर्ति में दिक्कतें हो रही है। साथ ही ज्यादा बारिश होने से इंद्रवती नदी में लगाया गया फिल्टर भी काम नहीं करता। इससे गंदे पानी की आपूर्ति शुरू हो जाती है। हालांकि संस्थान अपने स्तर से स्थिति सुधारने में लगा हुआ है। साथ ही पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करवाने के लिए जिला योजना में भी प्रस्ताव रखा गया है।'
-लोकेश सिंह कुमांई, सहायक अभियंता जल संस्थान
क्या हैं डॉक्टर
'जन जनित रोगों से बचाव के लिए जरूरी है कि पानी को साफ कपड़े से छानकर उबाल जाए। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत होने पर चिकित्सकों से संपर्क किया जाए।'

No comments:
Post a Comment