For advertisement contact-09319700701

Thursday, August 4, 2011

जनप्रतिनिधियों के प्रस्तावों पर बदलाव ठीक नहीं

विधायक खड़क सिंह बोहरा ने कहा, जनप्रतिनिधियों के प्रस्तावों में फेरबदल की प्रवृत्ति गलत है। उन्होंने अधिकारियों को निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लेकर कार्य करने की नसीहत भी दी।




बुधवार को नैनीताल क्लब में विधायक श्री बोहरा की अध्यक्षता में जिला सड़क समिति की बैठक हुई। सीडीओ दीपक रावत ने अधिकारियों से कहा जिन योजनाओं में धन की बचत अथवा कमी हो रही है, उसकी सूचना जनप्रतिनिधियों को भी दी जाए। बैठक में तय किया गया कि किन्हीं कारणों से गत वर्ष के लंबित प्रस्तावों के कार्य इस वित्तीय वर्ष में पूरे किए जाएं। उल्लेखनीय है वित्तीय वर्ष 2011-12 में जिला योजना के तहत लोनिवि को 6.10 करोड़ के प्रस्ताव प्राप्त होने है।



जिले के पांचों विधायकों, प्रभारी मंत्री, सांसद व जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा 76-76 लाख के प्रस्ताव समिति को प्राप्त हो गए है। प्राप्त सभी प्रस्तावों पर कार्य करने पर सर्वसम्मति बनी। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष कमलेश शर्मा, सांसद प्रतिनिधि हरीश बिष्ट, लोनिवि अधीक्षण अभियंता राजेंद्र भट्ट, ईई निर्माण खंड एबी कांडपाल, प्रांतीय खंड के जितेंद्र त्रिपाठी, बीएन पांडे, एलडी मथेला, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अमित पुनेठा आदि मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment