For advertisement contact-09319700701

Thursday, August 4, 2011

शिक्षकों की नियुक्ति न होने पर आठ से देंगे धरना

चिन्यालीसौड़ प्रखंड के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चमियारा गमरी में बीते तीन साल से हिंदी, अंग्रेजी समेत कई विषयों के शिक्षकों के पद रिक्त चल रहे है। विद्यालय के पीटीए ने जिला शिक्षा अधिकारी से शीघ्र ही विद्यालय में शिक्षक नियुक्त ना किए जाने पर आठ अगस्त से धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।




प्रखंड के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चमियारा गमरी में बीते तीन सालों से हिंदी, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान के पद रिक्त चल रहे हैं। पीटीए ने जिला शिक्षा अधिकारी से विद्यालय में एक सप्ताह के भीतर ही इन रिक्त पदों पर शिक्षक नियुक्त करने की मांग की है। साथ ही शिक्षकों की नियुक्ति ना होने पर आठ अगस्त से धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। पीटीए अध्यक्ष रामरतन सिंह का कहना है कि बीते सालों से विद्यालय में शिक्षकों की कमी के चलते परीक्षा परिणाम बहुत खराब रहा है। उन्होंने बताया कि इस साल बोर्ड परीक्षा में विद्यालय से केवल सात बच्चे ही पास हो सके। पीटीए ने यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत को भी ज्ञापन भेज कर भी अपने स्तर से विद्यालय के लिए शिक्षकों के नियुक्ति की व्यवस्था करने की मांग की है।

No comments:

Post a Comment