For advertisement contact-09319700701

Thursday, August 4, 2011

भाजपाइयों ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला

स्वामी पूर्णानंद के अनशन को लेकर शुरू हुई सियासत गर्म होती जा रही है। कांग्रेसियों के धरना-प्रदर्शन के बाद बुधवार को भाजपा ने केंद्र सरकार के खिलाफ जुलूस प्रदर्शन कर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। भाजपाइयों का आरोप है कि केंद्र सरकार ही स्वामी निगमानंद मृत्यु प्रकरण की सीबीआइ जांच शुरू नहीं कर रही है। प्रदेश सरकार ने इसकी संस्तुति भेज दी है।




बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश जमदग्नि के नेतृत्व में भाजपाई कार्यालय में एकत्रित हुए। जहां से केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए जुलूस प्रदर्शन शुरू किया गया और फिर देवपुरा चौक में केंद्र सरकार का पुतला आग के हवाले किया गया। इस मौके पर हुई सभा को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश जमदग्नि ने कहा कि कांग्रेस स्वामी निगमानंद मृत्यु प्रकरण पर राजनीति कर अपनी विफलताओं से जनता का ध्यान बंटाना चाहती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने इस मामले की सीबीआइ जांच की संस्तुति केंद्र को भेज दी है। अब जांच शुरू कराने की जिम्मेदारी केंद्र सरकार की है लेकिन, केंद्र सरकार सीबीआइ जांच शुरू नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी धरना-प्रदर्शन कर महज जनता का गुमराह कर रही है।



भाजयुमो जिलाध्यक्ष नरेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने गंगा रक्षा के लिए अहम फैसले लिए हैं। 5 फरवरी-2011 को प्रदेश सरकार ने कुंभ मेला क्षेत्र में खनन और क्रशिंग कार्य पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी धरना-प्रदर्शन पीएम कार्यालय और सोनिया गांधी के आवास पर करें तो ही बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि स्वामी निगमानंद मृत्यु प्रकरण की सीबीआइ जांच के लिए प्रदेश सरकार ने अपनी जिम्मेदारी पूरी कर दी है। जांच केंद्र सरकार ही शुरू नहीं कर रही है। इस मौके पर देवेंद्र प्रधान, चंद किरण, संगीत चौहान, प्रदीप सैनी, तरुणा चोपड़ा, धर्मेद्र सिंह चौहान, पीयूष, अश्वनी जैन, शुभम सैनी, विनय चौहान, सचिन चौहान, अंकित चौहान, कृष्णपाल चौहान आदि उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment