वर्ष 2005 से अब तक लश्कर-ए-तैयबा का कथित एरिया कमांडर करीम अंसारी हरिद्वार स्टेशन को उड़ाने की धमकी चार बार दे चुका है। करीम अंसारी के नाम से ही हर बार पत्र आता है, लेकिन पुलिस आज तक पत्र भेजने वाले का पता नहीं लगा पाई। वहीं, इस पत्र के बाद भले ही फिलहाल सुरक्षा के दावे पुख्ता करने के दावे किए जा रहे हों, लेकिन स्टेशन पर सुरक्षा में कई छेद हैं।
हरिद्वार स्टेशन सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील है। हर साल यहां लाखों यात्री पहुंचते हैं। पिछले कुछ सालों में स्टेशन का विस्तार हुआ। मेला प्लेटफार्म से लेकर नई वाशिंग लाइन बनी। बावजूद सुरक्षा के इंतजाम अब भी पुख्ता नहीं है। देश में जब भी कोई बड़ी घटना होती है तब सुरक्षा के नाम पर जांच की खानापूर्ति जरूर होती है। लेकिन आम दिनों में सुरक्षा बहुत ज्यादा मजबूत नहीं रहती। मुख्य प्लेटफार्म के बाहर लगा डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर खराब पड़ा है। इसके अलावा यात्रियों की स्टेशन पर नियमित चेकिंग नहीं होती। वहीं, करीम अंसारी नाम के जिस व्यक्ति का पत्र स्टेशन पर पहुंचा है वह इससे पहले भी चार बार ऐसे ही पत्र भेज चुका है। पुलिस हर बार जांच करती है, लेकिन पत्र भेजने वाले का आज तक पता नहीं लग पाया है।

No comments:
Post a Comment