लंबे समय से सुनिश्चित वित्तीय स्तरोन्नयन (एसीपी) की मांग कर रहे पंत विश्वविद्यालय कर्मियों की मुराद अंतत: पूरी हो गई। मंगलवार को कृषि सचिव ओमप्रकाश ने इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया। इस शासनादेश के बाद वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुरूप समयमान वेतनमान के बदले सुनिश्चित वित्तीय स्तरोन्नयन का लाभ विवि के शिक्षणोत्तर कर्मियों को मिलेगा। बुधवार देर शाम विवि प्रशासन ने शासनादेश को लागू करने संबंधी पत्र जारी कर दिया।
मंगलवार को ही भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने वरिष्ठ नेता बलराज पासी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से मिलकर एसीपी के साथ दैनिक वेतनभोगी कर्मियों के नियमितीकरण की मांग की थी। प्रतिनिधिमंडल में भाजपा नेता शेर सिंह, डीएन यादव व शेरबहादुर सिंह आदि शामिल थे। कामगार संघ अध्यक्ष आरके शर्मा व महामंत्री दीपनारायण ने इस आदेश के लिए राज्य सरकार का आभार जताया। साथ ही कर्मियों के हित में अन्य लंबित मुद्दों पर भी सरकार से सकारात्मक आदेश की अपेक्षा की। इधर तीन-चार माह से विभिन्न मांगों को लेकर क्रमिक अनशन चला रहे संयुक्त मोर्चा के नेताओं की मांगों में एसीपी का मुद्दा भी जोर-शोर से उठाया गया। संयुक्त मोर्चा ने इस उपलब्धि को आंदोलनरत कर्मियों की जीत बताया।

No comments:
Post a Comment