For advertisement contact-09319700701

Thursday, August 4, 2011

अवैध खनन को लेकर मुख्यमंत्री हुए गंभीर

मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने प्रदेश की नदियों में हो रहे अवैध खनन को गंभीरता से लिया है। उनके सचिव डॉ. उमाकांत पंवार ने जिलाधिकारियों को खनन रुकवाने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं।




शासनादेश में कहा गया है कि प्रत्येक जिलाधिकारी अवैध खनन को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई करें। इस संबंध में जिलाधिकारी बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व सभी उप जिलाधिकारियों को आदेश दिए कि वर्षाकाल में आगामी आदेशों तक खनन प्रतिबंधित किया गया है। फिर भी खनन की शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने उप जिलाधिकारियों को टीमें बनाकर अवैध खनन रोकने को कार्रवाई करने को कहा। साथ ही एसएसपी से अपेक्षा की कि वह पुलिस उपाधीक्षकों को इस कार्य में सहयोग के लिए लगाएंगे और सख्ती से अवैध खनन रोकने में सहयोग देंगे।



अवैध खनन में ट्रक सीज



बाजपुर : बन्नाखेड़ा चौकी प्रभारी लाखन सिंह ने दाबका नदी में अवैध खनन में लिप्त 10 टायरा ट्रक (यूके-04/सीए-3687) को सीज कर दिया। कोतवाल हरीश मेहरा ने बताया कि दबिश देकर खनन रोकने की कार्रवाई की जा रही है। बन्नाखेड़ा क्षेत्र में पीएसी भी लगाई गई है।










No comments:

Post a Comment