For advertisement contact-09319700701

Thursday, August 4, 2011

सिडकुल जुटाएगा औद्योगिकआस्थानों में सुविधाएं

संयुक्त उत्तर प्रदेश के दौरान विकसित औद्योगिक आस्थानों की अवस्थापना सुविधाओं, सड़क, बिजली, पानी, नाली आदि की मरम्मत और रखरखाव का कार्य सिडकुल देखेगा। उद्योग मंत्री बंशीधर भगत ने उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए।




विधानसभा में हुई बैठक में श्री भगत ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा सर्वोच्च न्यायालय में दाखिल याचिका पर नियुक्त मध्यस्थों के समक्ष राज्य का पक्ष प्रभावी ढंग से रखने के लिए 5-6 अगस्त को बैठक आयोजित की गई है। बैठक में उत्तराखंड को दिए गए विशेष औद्योगिक पैकेज को मौलिक रूप से पहले स्वीकृत अवधि 2013 तक बनाए रखने के संबंध में तथ्य रखने के निर्देश दिए गए हैं। श्री भगत ने पर्वतीय क्षेत्र के लिए घोषित विशेष एकीकृत नीति के अंतर्गत प्राप्त दावों के निस्तारण एवं बजट की आवश्यकता के लिए अनुपूरक धनराशि की मांग रखने के निर्देश दिए।



उन्होंने सितारगंज औद्योगिक आस्थान में सड़क, नाली निर्माण के लिए एजेंसी को बजट अवमुक्त करने, आईटी पार्क और फार्मासिटी के रख रखाव के लिए यथोचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। विभाग ने खनन नीति के संबंध में खनिकर्म विभाग को एक सप्ताह में प्रारूप प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में पीएमजीपी योजनांतर्गत लक्ष्यों में बढ़ोतरी तथा बजट के लिए भारत सरकार को फिर से पत्र भेजने के निर्देश दिए गए। एकल खिड़की व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रमुख सचिव एस रामास्वामी, अपर निदेशक एससी नौटियाल उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment