For advertisement contact-09319700701

Thursday, August 4, 2011

किसानों के लिए सरकारी मार्केट

मुख्य सचिव सुभाष कुमार ने किसानों को बाजार उपलब्ध कराने को सरकारी मार्केट खोलने और उन्नतशील बीजों को बढ़ावा देने के निर्देश दिए।




मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सचिवालय में बुधवार को सर रतन टाटा ट्रस्ट संचालित हिमोत्थान परियोजना की राज्यस्तरीय स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में वर्ष 2011-12 की कार्ययोजना को मंजूरी दी गई। परियोजना के तहत राज्य में पानी, स्वच्छता, कृषि, पशुपालन, वन क्षेत्र में सामुदायिक सहभागिता के आधार पर कार्य किया जा रहा है। मुख्य सचिव ने कहा कि किसानों को उनकी उपज का उचित लाभ मिलना चाहिए। इसके लिए बड़े पैमाने पर मंडियों और बाजारों की व्यवस्था की जा रही है। लाल सिंधी गायों की संख्या में कमी रोकने को कृत्रिम गर्भाधान को बढ़ावा दिया जाएगा। सरकार की इन गतिविधियों में हिमोत्थान परियोजना सहयोग करेगी। परियोजना से लाभान्वित परिवारों को अब पानी लाने में पांच घंटे के बजाए सिर्फ पांच मिनट खर्च करने पड़ रहे हैं। दस फीसदी के बजाए 90 फीसदी लोग शौचालय का उपयोग कर रहे हैं। आर्गेनिक खेती से किसानों की आमदनी में 35 हजार का इजाफा हुआ।



बैठक में एफआरडीसी राजीव गुप्ता, कृषि सचिव ओमप्रकाश, हिमोत्थान समिति के वरिष्ठ अफसर मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment