For advertisement contact-09319700701

Thursday, August 4, 2011

जन शिकायतों के लिए दिन तय करें डीएम: निशंक

मुख्यमंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि जन समस्याओं का तत्काल निस्तारण करें। अटल मिनी सचिवालयों का औचक निरीक्षण करें और जन शिकायतों की सुनवाई के लिए दिन निर्धारित करें।




मुख्यमंत्री आवास पर जिलाधिकारियों के साथ हुई बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि जिलाधिकारी योजनाओं के क्रियान्वयन व अनुश्रवण के लिए विकास कार्यों का औचक निरीक्षण करें। अटल चौपाल कार्यक्रम की नियमित समीक्षा की जाए। उन्होंने मुख्य सचिव को निर्देश दिए कि शासन स्तर पर एक नोडल अधिकारी नामित किया जाए, जो शिकायतों का शीघ्र निपटारा करे।



मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ आम आदमी तक पहुंचे इसके लिए जिलाधिकारी प्रभावी अनुश्रवण करें। उन्होंने कहा कि जनता से जुड़ी समस्याओं के निराकरण के लिए जिलाधिकारी सीधे जिम्मेदार होंगे। खाद्यान्न की समय पर व्यवस्था करने के लिए डिलीवरी सिस्टम और आपदा प्रबंधन को चुस्त दुरूस्त करने के लिए कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य सचिव तथा सचिवों से जिलाधिकारियों से संवाद बनाने को कहा।



मुख्य सचिव सुभाष कुमार ने कहा कि अटल चौपाल कार्यक्रम में बारह हजार शिकायतें शासन को प्राप्त हुई। इनमें आठ हजार का निस्तारण कर दिया गया है। बैठक में एफआरडीसी राजीव गुप्ता, प्रमुख सचिव राकेश शर्मा, पीसी शर्मा और सभी जिलाधिकारी मौजूद थे।










No comments:

Post a Comment