उक्रांद नेता एवं विधायक द्वाराहाट पुष्पेश त्रिपाठी ने कहा, पहले कांग्रेस और अब भाजपा की गलत नीतियों से उत्तराखंड विकास के मामले में 10 वर्ष पीछे चला गया है। आरोप लगाया कि जल, जंगल व जमीन जैसे ज्वलंत मुद्दे को हाशिए पर धकेल जनभावनाओं से खिलवाड़ किया जा रहा है।
बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में श्री त्रिपाठी ने कांग्रेस व मौजूदा भाजपा सरकार पर खूब प्रहार किए। कहा कि मूल निवास व स्थायी प्रमाणपत्र के मसले पर राज्य सरकार के फैसले का उक्रांद पुरजोर विरोध करेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री के इस निर्णय को राज्य की अवधारणा के बिलकुल विपरीत करार दिया। भाजपा व कांग्रेस को एक ही सिक्के के दो पहलू बताते हुए श्री त्रिपाठी ने कहा, पहाड़ से पलायन, रोजगार व उद्योगों में स्थानीय युवाओं को रोजगार से महत्वपूर्ण मामलों में ठोस नीति अब तक नहीं बनाई गई है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार पर अफसरशाही हावी है।

No comments:
Post a Comment