1942 के भारत छोड़ो आन्दोलन में शहीद हुए स्याल्दे चौकोट क्षेत्र के क्रांतिवीरों को नमन करने के लिये देघाट बाजार के पास बने शहीद स्मारक पर प्रति वर्ष 19 अगस्त को शहीद दिवस का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष शहीद दिवस की इसकी तैयारी शुरू हो गई हैं। इस क्रम में शहीद स्मारक समिति की गुरूवार को देघाट में हुई बैठक मे समारोह को भव्य बनाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान शहीद समारोह की पूर्व तैयारियों पर चर्चा कर कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। साथ ही सभी के सहयोग हेतु क्षेत्रवार जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही इस दौरान मुख्यमंत्री को आमंत्रित करने का प्रस्ताव भी पारित हुआ तथा कहा गया कि प्रस्तावित कार्यक्रम में प्रदेश के कई मंत्रियों, सांसदों व विधायकों व सेवा निवृत्त अधिकारियों को भी आमंत्रित किया जायेगा। बैठक की अध्यक्षता रघुनाथ सिंह बंगारी व कार्यक्रम संचालन सुरेन्द्र गोयल ने किया। इस अवसर पर मदन सिंह, बचे सिंह, किशन सिंह, कुन्दन सिंह, उत्तम सिंह, भैरव दत्त व गोबिन्द सिंह सहित अन्य सदस्य गण मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment