For advertisement contact-09319700701

Wednesday, May 11, 2011

अब जाकर ली सुरक्षा की सुध

राजधानी के गुच्चुपानी में महिला पर्यटकों की कपड़े बदलते वक्त मोबाइल द्वारा अश्लील तस्वीरें खींचने व मारपीट की घटना के बाद पुलिस ने पर्यटकों की सुरक्षा की सुध ले ही ली। एसएसपी ने वहां एक दरोगा व चार सशस्त्र सिपाही तैनात करने के आदेश दिए हैं। हर शनिवार और रविवार को पीएसी भी तैनात रहेगी। बता दें कि, सोमवार की घटना पर आपत्ति जताते हुए जिला पर्यटन अधिकारी ने एसएसपी को पत्र भेजकर सुरक्षा चौकस रखने की मांग की थी।
राजधानी के कैंट थाना क्षेत्र में गुच्चुपानी गुफा में सोमवार को नहाने के बाद कपड़े बदलते वक्त दिल्ली व गाजियाबाद की कुछ महिला पर्यटकों की मनचलों द्वारा मोबाइल से अश्लील तस्वीरें और क्लीपिंग बनाने का मामला सामने आया था। आरोप था कि मनचलों ने मारपीट भी की। पर्यटक काफी नाराज होकर गए और दोबारा कभी यहां न आने की बात कही। हालांकि, इस मामले में कैंट पुलिस ने पहले दिन कोई कार्रवाई नहीं की।
मंगलवार को मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला पर्यटन अधिकारी विवेक चौहान ने एसएसपी को पत्र भेजकर आपत्ति व्यस्त की और सुरक्षा की मांग की। श्री चौहान ने पर्यटन सीजन के मद्देनजर सभी पर्यटक स्थलों पर सुरक्षा कड़ी रखने की मांग की। एसएसपी जीएस मर्तोलिया ने एएसपी सिटी बरिंदरजीत सिंह को मामले की जांच करने का आदेश दिया। साथ ही गुच्चुपानी गुफा के बाहर रोजाना दोपहरदो बजे से रात के आठ बजे तक एक दरोगा व चार सिपाही तैनात रखने के आदेश दिए गए। एसएसपी ने वहां महिला सिपाही तैनात रखने को भी कहा है। हर शनिवार व रविवार को पीएसी भी तैनात रहेगी। एसएसपी ने कहा कि मेन पर्यटक स्थलों पर सुरक्षा कड़ी रहेगी और पर्यटकों से दु‌र्व्यवहार या छेड़खानी करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होगी। 

No comments:

Post a Comment