For advertisement contact-09319700701

Wednesday, May 11, 2011

शादी समारोह में फायरिंग, जमकर चले लाठी-डंडे

बाजपुर : शादी समारोह के दौरान डीजे पर डांस करने को लेकर हुए विवाद में फायरिंग कर दी गई। जमकर लाठी-डंडे और बटें चलीं। घटना में चार महिलाओं समेत आठ लोग घायल हो गए। सीओ और कोतवाल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
घटना देर रात ग्राम पंचायत हरसान में हुई। वहां किशन सिंह पुत्र अंग्रेज सिंह की शादी थी। अचानक डीजे पर डांस करने को लेकर युवाओं के बीच विवाद हो गया। शराब के नशे में धुत कुछ युवकों ने हवाई फायरिंग कर दी। इससे भगदड़ मच गई। फिर लाठी-डंडे और बटें चलने लगीं। इसमें हल्दुआ थारी से शादी में पहुंची बंता सिंह की पत्‍‌नी पंज्यो बाई, पुत्र कुलजीत सिंह, गुरमीत सिंह पुत्र ईश्वर सिंह, राणो बाई पत्‍‌नी स्व. खेम सिंह, राजो पत्‍‌नी छिंदर, सुमित्रा पत्‍‌नी गुरदास और कुलवीर सिंह पुत्र ठाकुर सिंह घायल हो गए। इनमें पंज्यो, कुलजीत और राणो को बाजपुर लाया गया।
सूचना पाकर सीओ ममता बोहरा और कोतवाल हरीश मेहरा घटना स्थल पर पहुंच गए और स्थिति की जानकारी ली। पुलिस ने फायरिंग से इनकार किया है

No comments:

Post a Comment