For advertisement contact-09319700701

Monday, May 9, 2011

निशंक करेंगे भाजपा शासित मुख्यमंत्रियों की बैठक में शिरकत

मुख्यमंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक सोमवार को नई दिल्ली में आयोजित भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन में शिरकत करेंगे।
भ्रष्टाचार के मुद्दे पर केंद्र सरकार को कटघरे में लाने और भाजपा शासित राज्यों में भ्रष्टाचारमुक्त माहौल तैयार करने के एजेंडे के साथ यह एक दिनी बैठक आयोजित की जा रही है। शीर्ष नेता इस बैठक में अपने मुख्यमंत्रियों को इसके लिए गुर बताएंगे और इसके क्रियान्वयन के लिए जरूरी दिशा निर्देश भी देंगे। उत्तराखंड से मुख्यमंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक के अलावा प्रदेश अध्यक्ष बिशन सिंह चुफाल भी इस बैठक में शामिल होंगे।

No comments:

Post a Comment