देहरादून: राज्य बने 10 साल से ज्यादा समय बीतने के बाद भी सूबे से लगातार पलायन हो रहा है। शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि पलायन रोकने को जल्द कोई कारगर नीति नहीं बनी तो वे आंदोलन को बाध्य होंगे। इस संबंध में उन्होंने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा।
सोमवार को शिवसेना के जिलाध्यक्ष विरेंद्र रावत के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता होटल द्रोण में एकत्र हुए व रैली के रूप में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। इस मौके पर श्री रावत ने कहा कि राज्य आंदोलन में दर्जनों लोग शहीद हुए, इसके बावजूद राज्य गठन का जो उद्देश्य था, वह आज भी अधूरा है। उन्होंने कहा कि राज्य के युवाओं की रोजगार में भागीदारी आधे से भी कम है। जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में उन्होंने कहा कि यदि पलायन रोकने को सरकार ने जल्द कोई ठोस नीति नहीं बनाई तो वे उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। इस मौके पर अनिल गौड़, अरविंद शर्मा, सोमचंद्र गोयल, रोहित वेदी, आशाराम दुबे, राकेश बंसल, नितांत गुप्ता, राज नेगी, पंकज चांदना, शिवम, मनुज, ललित, संदीप, आकाश, अनुराग आदि मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment