मान्यता प्राप्त पत्रकारों को चिकित्सकीय प्रतिपूर्ति देने का रास्ता अब साफ हो गया है। इस पर अब वित्त विभाग भी सहमत हो गया है। पहले वित्त विभाग ने इस पर सवाल उठाए थे।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर पत्रकारों को चिकित्सकीय प्रतिपूर्ति देने संबंधी फाइल पिछले दिनों सूचना विभाग ने चलाई थी। इस पर वित्त विभाग ने यह कहकर आपत्ति लगा दी कि पत्रकारों को दी जाने वाली चिकित्सकीय प्रतिपूर्ति राज्य कर्मचारियों की तरह नहीं दी जा सकती क्योंकि राज्य सरकार उनकी नियोक्ता नहीं है। कोई बीमा जैसी योजना का लाभ उन्हें दिया जा सकता है। यह मामला फिर से मुख्यमंत्री के दरबार में पहुंचा तो इस पर फिर नए सिरे से फाइल चलाई गई।
इसमें तीन बिंदु शामिल हैं। पहला, राज्य कर्मचारियों की तरह पत्रकारों को भी राज्य के अंदर चिकित्सा सुविधा दी जाएगी। दूसरा, एक लाख तक की प्रतिपूर्ति की पावर महानिदेशक को दे दी गई है। पहले निदेशालय स्तर पर दस हजार की प्रतिपूर्ति का अधिकार था। तीसरा, राज्य के बाहर एम्स नई दिल्ली, राम मनोहर लोहिया अस्पताल नई दिल्ली और पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज कराने पर पत्रकारों को एक लाख की प्रतिपूर्ति दी जाएगी।वित्त की सहमति के बाद इस मामले में जल्दी ही हस्ताक्षर होने जा रहे हैं। एक दो दिन के अंदर इस संबंध में आदेश जारी होने की संभावना है।

No comments:
Post a Comment