For advertisement contact-09319700701

Monday, May 9, 2011

चार धाम यात्रा व्यवस्था का लिया जायजा

कैबिनेट मंत्री खजानदास के नेतृत्व में अफसरों की एक उच्च स्तरीय टीम ने केदारनाथ व बदरीनाथ में यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
डीआईजी गढ़वाल दीपम सेठ ने बताया कि कैबिनेट मंत्री खजानदास के नेतृत्व में प्रमुख सचिव राकेश शर्मा, गढ़वाल मंडल विकास निगम के एमडी का कार्यभार देख रहे आरके सुधांशु और स्वयं उन्होंने रविवार को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने से पहले वहां तमाम तरह की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस बैठक में जिलाधिकारी व एसपी के अलावा क्षेत्रीय विधायक भी मौजूद रहे।
डीआईजी श्री सेठ के मुताबिक केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद यह टीम बदरीनाथ धाम पहुंची। सोमवार को मुख्यमंत्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के वक्त मौजूद रहेंगे। बदरीनाथ में भी टीम ने यात्रा व्यवस्था से जुड़े सभी पहलुओं की गहन समीक्षा की। अब तक यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिए ही लिया जा रहा था। रविवार को इस टीम ने सभी तैयारियों का भौतिक निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि सभी तैयारियां संतोषजनक हैं। सुरक्षा व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। चार धाम यात्रा पर देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए कैबिनेट मंत्री के नेतृत्व में अफसरों की टीम ने यात्रा रूट के ट्रेफिक प्लान को भी अंतिम रूप दिया। बदरीनाथ में आयोजित बैठक में भी पुलिस, प्रशासन के अफसर व स्थानीय जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment