For advertisement contact-09319700701

Monday, May 9, 2011

मिशन 2012 के लिए एकजुट

पोखरी: जैसे-जैसे चुनावी मिशन 2012 का समय नजदीक आने लगा है, वैसे ही सियासी गतिविधियां भी तेज होने लगने लगी है। इसी गतिविधि को लेकर सूबे के पंचायतीराज मंत्री व आगामी विधान सभा चुनाव में बदरीनाथ विधान सभा से विधायक के प्रबल दावेदार राजेन्द्र भंडारी ने अपने कार्यकर्ता सम्मेलन शुरू कर दिए हैं।
सोमवार को मोहनखाल में आयोजित काबीना मंत्री के कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने एक स्वर से यह कहा अबकी बारी, राजू भंडारी। वे चाहे किसी पार्टी से लड़े या निर्दलीय चुनाव लड़े हम सब उनके साथ है। पंचायतीराज मंत्री राजेन्द्र भंडारी ने कहा कि उन्होंने अपने विधान सभा के अंतिम छोर तक विकास योजनाएं पहुंचायी है। उन्होने कहा कि उनका प्रयास है कि हर गांव मोटर मार्ग से जुड़े, भंडारी ने सरमोला- रानौं मोटर मार्ग के खूनीगाड गांव से विनगढ तल्ला होते हुए उडामाण्डा को मोटर मार्ग से जोड़ने की घोषणा की।
कार्यकर्ता सम्मेलन में कौशल्यादेवी रावत, माधोसिंह, नरेन्द्रसिंह असवाल, दानसिंह असवाल, संगीता असवाल, मंदोधरीदेवी पंत, कमला चौधरी, माहेश्वरीदेवी नेगी, मधु बतर्वाल, सुदर्शनसिंह बत्र्वाल, दर्शनसिंह बतर्वाल नन्दनसिंह पंवार, बासंदेवप्रसाद मलेठा, बुद्धिलाल, बांकेलाल, प्रबललाल, शिशुापालसिंह बत्र्वाल, देवराम पंत, महिधर प्रसाद पंत, डॉ. बृजेन्द्र गुसांई, सुरेन्द्रप्रसाद मलेठा शामिल थे।

No comments:

Post a Comment