बदरीनाथ:प्रशासन के तमाम इंतजामों के बाद भी मुख्यमंत्री के समक्ष विरोध प्रदर्शन करने के लिए बेरोजगार संगठन के कार्यकर्ता बदरीनाथ पहुंचे, लेकिन जब मुख्यमंत्री का कार्यक्रम निरस्त हुआ तो उन्होंने बदरीनाथ में भीख मांगकर विरोध जाहिर किया।
गौरतलब है कि श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के अवसर पर सूबे के मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक को बदरीनाथ आना था। ऐन वक्त पर मुख्यमंत्री का कार्यक्रम निरस्त हो गया। मुख्यमंत्री के समक्ष प्रदर्शन के लिए पहुंचे बेरोजगार संघ के कार्यकर्ताओं ने विरोध करने का नायाब तरीका अपनाया। उन्होंने भिखारियों के साथ भीख मांगकर देश विदेश के हजारों यात्रियों को अपनी ओर आकर्षित किया। बेरोजगार संगठन का कहना है कि सरकार प्रशिक्षित बेरोजगारों के साथ छलावा कर रही है। बेरोजगारों की मांग है कि विशिष्ट बीटीसी में वर्षवार नियुक्ति की जाय। साथ ही एलटी के 5 हजार रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जाय।
धरना देने वालों में संदीप झिंक्वाण, सौरव राणा, मुकेश राणा, सुनील पंवार, कैलाश भट्ट, जयदीप रावत, विनोद भट्ट, हरेन्द्र नेगी, आशुतोष भट्ट सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे।

No comments:
Post a Comment