गोपेश्वर: बदरीशपुरी को महकाने में भले वन तुलसी की बादशाहत कायम हो लेकिन, सोमवार को थाईलैंड की पुष्प प्रजाति आरकिड और चाइनीज घास ने यहां के वातावरण को और भी सुगन्धिम बना दिया। दरअसल, बदरीनाथ मंदिर के कपाट खुलने के अवसर पर मंदिर को देश-विदेश की दर्जनभर से ज्यादा पुष्प प्रजातियों से सजाया गया। न सिर्फ मंदिर की भव्यता देखते ही बन रही थी बल्कि पुष्पों की खुशबू से श्रद्धालुओं को भी सुकून मिल रहा था। मंदिर को सजाने में 70 हजार का खर्च आया। इसमें अहम बात यह है कि ऋषिकेश की पुष्प समिति के सहयोग से नारायण विश्वास कपाट खुलने व बंद होने के मौके पर मंदिर को कई वर्षो से सजाने का बीड़ा उठाए हुए है।
बताते चलें कि श्रीबदरीनाथ धाम को भू-बैकुंठ धाम यानी मोक्षधाम कहा जाता है। शास्त्रों में कहा गया है कि बदरी सदृशं तीर्थ: न भूतो न भविष्यति अर्थात बदरी जैसा तीर्थ न पहले था और न भविष्य में होगा। कपाट खुलने पर बदरीनाथ मंदिर को थाईलैंड में पैदा होने वाला आरकिड, कमल का फूल, जरबेरा, कांडेसन, टाटा गुलाब, ग्लाइडोलस, रजनीगंधा पुष्प समेत 11 कुंतल कलकत्ता का बसंती गेंदा व मेरठ का गेंदा तथा चाइनीज घास, वेद का पत्ता, अशोक का पत्ता आदि कई अन्य प्रजाति के पुष्प व घास से सजाया गया। ऋषिकेश की पुष्प समिति के भक्त मंदिर को सजाने में पिछले सत्रह वर्षो से अपना योगदान दे रहे है। महाराष्ट्र से आई श्रद्धालु शिल्पी का कहना है कि पिछले पांच छ: सालों से कपाट खुलने के मौके पर वह हर साल आकर देख रही हैं कि नारायण विश्वास पूरे मनोयोग से डेढ़ दर्जन से अधिक साथियों के साथ मंदिर को सजाने में जुटे रहते हैं।
'मंदिर को सजाने में पुष्प समिति का हर वर्ष विशेष सहयोग प्राप्त होता है। कपाट खुलने के मौके पर अन्य कई भक्तगण भी मंदिर में सहयोग प्रदान करते हैं।'

No comments:
Post a Comment