For advertisement contact-09319700701

Thursday, August 4, 2011

बीएचईएल के सिलिकॉन घोटाले में लगी चार्जशीट

हरिद्वार स्थित बीएचईएल (भारत हैवी इलेक्ट्रीकल लिमिटेड) में हुए एक करोड़ 16 लाख के सिलिकॉन घोटाले में सीबीआइ ने बुधवार को चार्जशीट दाखिल कर दी। सीबीआइ ने बीएचईएल के डिप्टी इंजीनियर आरके कपिल और एशियन फेरो एलायंस प्राइवेट लिमि. के मैनेजिंग डायरेक्टर श्रवण कुमार गुप्ता पर घोटाले का आरोप लगाया है।




मार्च 2010 में आडिट के दौरान घोटाला पकड़ में आया था। इसके बाद सीबीआइ ने एफआइआर दर्ज कर जांच प्रारंभ की। दरअसल, मई 2009 में बीएचईएल द्वारा सिलिकॉन खरीद के टेंडर निकाले गए थे। ज्वालापुर स्थित एशियन फेरो एलायंस प्रा. लिमि. को टेंडर मिला। सिलिकॉन मिलने के बाद बीएचईएल द्वारा एशियन कंपनी को एक करोड़ 16 लाख का भुगतान किया गया। जांच में पाया गया कि सिलिकॉन सी ग्रेड का है, जबकि बिल ए ग्रेड के लगाए गए थे। मामले में 27 अप्रैल को सीबीआइ ने मुख्य आरोपी एशियन कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर श्रवण कुमार गुप्ता पुत्र सुरेंद्र कुमार गुप्ता निवासी विवेक विहार ज्वालापुर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को देहरादून में सीबीआइ स्पेशल जज प्रदीप पंत की अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया।



बुधवार को सीबीआइ ने स्पेशल जज प्रदीप पंत की अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी। जिसमें श्रवण कुमार गुप्ता और बीएचईएल के डिप्टी इंजीनियर आरके कपिल को आरोपी बनाया गया है। जांच में कुल घोटाला 13 लाख 32 हजार 998 रुपये का सामने आया है।



सवालों में थी टेंडर प्रक्रिया पर



सीबीआई के मुताबिक, बीएचईएल द्वारा टेंडर 18 मई 2009 को जारी किया गया व खुला दो जुलाई को। जबकि आरोपी गुप्ता 25 जून को ही माल खरीदने का आर्डर दे चुका था। ऐसे में उसे पहले से ही पता था कि टेंडर उसे ही मिलेगा। ऐसे में पूरी टेंडर प्रक्रिया ही सवालों में घिरी हुई थी।

No comments:

Post a Comment