For advertisement contact-09319700701

Friday, July 1, 2011

संस्कृत परीक्षा में किशोर राज्य में द्वितीय

रानीखेत: शंकर शरण गिरी संस्कृत विद्यापीठ स्वर्गाश्रम बिनसर महादेव के छात्र किशोर दुर्गापाल ने संस्कृत माध्यम की पूर्व माध्यमा 10वीं परीक्षा में प्रदेश स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। छात्र की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में हर्ष है।
मूल रूप से अल्मोड़ा तहसील अंतर्गत गुरना बंसर गांव निवासी किशोर के पिता प्रकाश दुर्गापाल गांव में ही दुकान चलाते हैं, जबकि माता गृहणी हैं। किशोर ने स्वर्गाश्रम बिनसर से ही 12वीं उत्तीर्ण करने के बाद उच्च शिक्षा प्राप्त कर संस्कृत प्रवक्ता बनने की तमन्ना जताई है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व गुरुजनों को दिया है। किशोर की इस सफलता पर विद्यालय परिवार सहित क्षेत्रवासियों ने हर्ष प्रकट किया है।

No comments:

Post a Comment