भिकियासैंण: विधायक सुरेन्द्र जीना ने यहां भाकुड़ा, सराईखेत व वल्मरा सहित आसपास के गांवों का भ्रमण कर जन समस्यायें सुनी तथा उनके यथासंभव निदान का आश्वासन दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने कई स्थानों पर श्री जीना का स्वागत किया। साथ ही सभाओं का भी आयोजन किया गया। भ्रमण के दौरान विधायक ने अवगत कराया कि भाकुड़ा-सराईखेत मोटर मार्ग का सर्वे कार्य शुरू हो गया है तथा यह भी बताया कि छूटे हुए गांवों को शीघ्र सड़क सुविधा से जोड़ने का प्रयास होगा। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से कलमठों के निर्माण में कार्य की गुणवता पर विशेष ध्यान देने को कहा। यह भी बताया कि उमावि नैल, झिमार, चिंतोली व कन्या हाईस्कूल भरसोली के उच्चीकरण को सैद्घांतिक स्वीकृति मिल गई है।

No comments:
Post a Comment