रानीखेत: कलेक्ट्रेट के पुनर्गठन की एक सूत्रीय मांग पूरी नहीं होने से खफा मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन गुरुवार को भी जारी रहा। हड़ताली कर्मियों ने कलक्ट्रेट के पुनर्गठन का शासनादेश जारी होने तक संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। हड़ताल से कलक्ट्रेट व तहसील कार्यालय में कामकाज ठप पड़ा है। लोगों के प्रमाणपत्र संबंधी व अन्य काम लटके पड़े हैं। यहां दीप जोशी, रमा जोशी, प्रमोद गोस्वामी, अब्दुल रिजवान, पुष्पा साह, लीला बिष्ट, गीता फुलोरिया आदि कर्मचारी धरने में डटे रहे। मांग को लेकर नारेबाजी भी की गई।

No comments:
Post a Comment