अल्मोड़ा: त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था के अधीन पंचायतों को मजबूत व अधिकार संपन्न बनाए जाने की मंशा से भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ का एक प्रतिनिधि सम्मेलन आहूत किया गया। सम्मेलन में मुख्य रूप से पंचायतों को शक्ति व अधिकार संपन्न बनाए जाने के साथ उत्तराखण्ड का अपना पंचायती एक्ट शीघ्र लागू किए जाने की मांग रखी गई।
सम्मेलन में त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था को अधिकार संपन्न बनाए जाने पर विशेष बल दिया गया। वक्ताओं का कहना था कि प्रदेश की मौजूदा सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार पंचायत प्रतिनिधि बखूबी कर सकते हैं, करना चाहिए। इसके लिए सामान्य जनता को भी प्रेरित करें कि वह योजनाओं का लाभ उठाएं। उत्तराखण्ड सरकार जिस प्रकार पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए कटिबद्ध दिख रही है, यह शुभ संकेत हैं। इसके साथ ही अपना पंचायती एक्ट लागू होने से पंचायतें मजबूत होंगी। पंचायत प्रतिनिधि भी अधिकार संपन्न होंगे। सम्मेलन की अध्यक्षता विष्णु सिंह शाही ने की। आयोजन जीवन पैलेस में किया गया। इस मौके पर सम्मेलन के संयोजक व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन राम आर्या ने सभी सदस्यों व अतिथियों का स्वागत किया। पंचायत प्रकोष्ठ के सह संयोजक ध्यान सिंह नेगी, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, अरविंद बिष्ट, दीप भगत के अतिरिक्त पंचायत सदस्य चंदन लाल टम्टा, अनिल शाही, कुंदन लटवाल, प्रमुख धौलादेवी जानकी आर्या, भैंसियाछाना हेमा चम्याल, महिपाल सिंह रौतेला, कैलाश पंत, गंगा शर्मा, नंदी देवी, लीला भट्ट, विमला नवींद्र, नर्मदा तिवारी, रवि रौतेला, महेश नयाल, महेश बिष्ट ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन पंचायत प्रकोष्ठ के जिला संयोजक आनंद सिंह डंगवाल ने किया।

No comments:
Post a Comment