रानीखेत: पृथक रानीखेत जिले की मांग को लेकर चल रहा जिला बनाओ संयुक्त संघर्ष समिति का धरना प्रदर्शन गुरुवार को भारी बारिश के बावजूद जारी रहा। आंदोलनकारियों ने जिले के गठन तक आंदोलन जारी रखने का संकल्प दोहराया।
धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने रानीखेत क्षेत्र की उपेक्षा पर गुस्से का इजहार किया। लंबे समय से चलाए जा रहे आंदोलन को मुकाम तक पहुंचाकर ही दम लेने का ऐलान किया। शीघ्र जिले की घोषणा नहीं होने पर व्यापक आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दोहराते हुए नारेबाजी की। इस अवसर पर इदरीश बाबा, मो. दानिश, प्रमोद पांडे, ललित पपनै, हरीश मनराल, विजय वर्मा, नवीन पंत, राजेश रौतेला, विजय वर्मा आदि उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment