For advertisement contact-09319700701

Friday, July 1, 2011

सड़कों पर टूटा बारिश का कहर

भवाली/ गरमपानी/ भीमताल (नैनीताल): जिले में बुधवार रात से हो रही मूसलाधार बारिश सड़कों पर कहर बनकर टूटी है। सड़कें बंद होने से बेतालघाट ब्लॉक का जिले से संपर्क भंग हो गया है। नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग भी घटों बंद रहा। इधर भवाली मार्ग पर भूस्खलन के साथ ही पत्थर गिरने से नई मुसीबत खड़ी हो रही है।
गुरुवार को वर्षा ने सड़कों पर आवाजाही पर ही रोड़ा डाल दिया। मूसलाधार वर्षा के बीच भूस्खलन व मलबा आने से अमृतपुर-बानना-बबियाड़ व कालाढूंगी-नैनीताल मार्ग बंद हो गए।
ईई लोनिवि जितेंद्र त्रिपाठी के अनुसार इन मार्गो को शाम तक यातायात के लिए सुचारु बना दिया गया। मगर पदमपुरी-हैड़ाखान रोड बंद पड़ी है। नैनीताल-भवाली मार्ग पर पाइंस के समीप पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे है।
उधर कोश्यां-कुटौली के तहसीलदार एबी वाजपेई के अनुसार जगह-जगह मलबा आने से बेतालघाट-डोलकोट, भुजान-बेतालघाट मार्ग पूरी तरह बंद है।
उधर अल्मोड़ा हाई-वे में छड़ा के पास भारी भूस्खलन से यातायात बाधित है। जबकि घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद मौना-क्वारब मार्ग खोल दिया गया है। इधर भवाली प्रतिनिधि के अनुसार अल्मोड़ा हाईवे को खोलने के लिए दो जेसीबी भी लगाई गई मगर तेज वर्षा व भूस्खलन से काम रोक दिया गया।

No comments:

Post a Comment