लालकुआं: बहुचर्चित एसडीओ मारपीट प्रकरण पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं मुख्य आरोपी समेत तीन ने कोर्ट में आत्मसमर्पण के लिए अर्जी लगाई है।
बताते चलें कि बीती 22 जून को अवैध खनन की शिकायत पर मोटाहल्दू के खड़कपुर गांव में जांच को पहुंचे गौला रेंज के एसडीओ बलवंत सिंह शाही पर ग्रामीणों ने एकराय होकर हमला बोल दिया था। एसडीओ ने प्रधानपति शंकर जोशी समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। दूसरी ओर अवैध खनन के आरोपी हरीश राम ने व ग्राम प्रधान किरन जोशी ने भी एसडीओ के खिलाफ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग व अभद्रता का मुकदमा दर्ज कराया था।
इस मामले में वन विभाग से जुड़े कई संगठन मुखर हो उठे थे और एसडीओ के हमलावरों की गिरफ्तारी को आंदोलन भी किए। इधर पुलिस ने हमले के एक आरोपी ईश्वरी दत्त पाडे को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। सुनवाई के बाद उसे जेल भेज दिया गया। वहीं मुख्य आरोपी शंकर जोशी समेत तीन अन्य ने कोर्ट में आत्मसमर्पण के लिए प्राथना पत्र प्रेषित किया है। इधर पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रमोद कुमार ने कहा कि एससी एक्ट व अभद्रता की रिपोर्ट पर भी जांच चल रही है।

No comments:
Post a Comment