हल्द्वानी: नेपाल में आइएसआइ की सक्रियता, दाऊद इब्राहीम और छोटा राजन गैंग की पैठ की वजह से उत्तराखंड में नेपाल-भारत सीमा महफूज नहीं है। विषम परिस्थितियों वाली इस सीमा से यहां आतंकी गतिविधियां संचालित हो पाना बहुत मुश्किल है। ये सोच कहीं भारी न पड़ जाए। 175 किमी लंबी सीमा में वैध रास्ते तो आठ हैं, पर बाकी सारा क्षेत्र खुला हुआ है। न कोई चौकसी न कोई रोकटोक।
नेपाल में आईएसआई ने अपना जाल फैला रखा है। दाऊद इब्राहीम और छोटा राजन का खासा नेटवर्क है। माओवादी गतिविधियां भी सक्रिय हैं। इस दृष्टि से उत्तराखंड बेहद संवेदनशील है। उत्तर प्रदेश उत्तराखंड समेत कई राज्यों के शातिर अपराधी पुलिस के डर से नेपाल में शरण लेते रहे हैं।
उत्तर प्रदेश और बिहार से सटी नेपाल सीमा से आतंकी गतिविधियों के साथ ही ड्रग्स और नकली नोटों की तस्करी होती है। आईएसआई नेपाल के जरिये ही नकली करेंसी की खेप भारत पहुंचाती रही है। आईएसआई से जुड़े नेपाली सांसद मिर्जा दिलशाद बेग का भी पूर्वोत्तर इलाके में अच्छा नेटवर्क था। रामपुर सीआरपीएफ केंद्र पर फिदायीन हमला करने वाले आतंकी नेपाल से भारत पहुंचे थे।
भारत-नेपाल मैत्री संबंधों के चलते दोनों देशों के बीच आवाजाही पर कोई रोक नहीं है। उत्तराखंड में कालापानी से लेकर मेलाघाट तक 175 किमी का सीमा क्षेत्र है। 140 किमी तक काली नदी दोनों देशों की सीमा लाइन है। वनबसा से मेलाघाट तक 35 किमी नोमैंस लैंड है। वैध रास्तों पर तो उत्तराखंड पुलिस, कस्टम और एसएसबी की चौकियां हैं।
जाड़े के दिनों में काली नदी में जल स्तर कम रहता है। रस्सियों के सहारे लोग इधर-उधर आते-जाते रहते हैं। सीतापुल और कालापानी को छोड़कर हर जगह सड़क काली नदी से सटी है। नो मैंस लैंड पर वाहनों की बेरोकटोक आवाजाही है। नेपाल के कई स्थानों को राशन एवं अन्य सामान की आपूर्ति होती है। हालांकि कस्टम बार्डर क्रास करने से पहले ट्रकों को सील करता है और बाद में उन्हीं की मौजूदगी में सील खोली जाती है। नेपाल से गन्ने के ट्रक, ट्रैक्टर-ट्रालियों से धान की भूसी, फल, सब्जियां आती हैं। ऊपरी तौर पर तो चेकपोस्ट पर टैक्स आदि की औपचारिकता की जाती है, लेकिन सही तरीके से जांच नहीं हो पाती है। हालांकि अभी तक उत्तराखंड में इस सीमा से संदिग्धों की घुसपैठ की सूचनाएं नहीं मिली हैं, लेकिन तस्करी धड़ल्ले से जारी है। लेकिन खुली सीमा पर थोड़ी लापरवाही भी भारी पड़ सकती है।

No comments:
Post a Comment