गोपेश्वर : घाट ब्लाक के ग्राम चौरी में एक वर्ष पूर्व हुए रोजगार गारंटी के कार्य का भुगतान अभी तक ग्रामीणों को नहीं दिया गया है। ग्रामीणों ने मुख्य विकास अधिकारी से न्याय की गुहार की है।
ग्राम चौरी के ग्रामीणों ने कहा कि वर्ष 2010 में पेयजल योजना कार्य कराया गया था, लेकिन कार्य निम्न गुणवत्ता का था। ग्रामीणों ने कहा कि रोजगार गारंटी के तहत कार्य का भुगतान भी उन्हें अभी तक नहीं दिया गया है। शिकायतकर्ताओं में लक्ष्मण सिंह, स्कंरी देवी, नोबती देवी, लीला देवी, कमला देवी, सुल्पीराम, ऊखा देवी आदि शामिल हैं।

No comments:
Post a Comment