कर्णप्रयाग: सोमवार देर रात्रि नौटी क्षेत्र के सिमल्ट गांव में चोरों ने एक आवासीय मकान के तालों को तोड़कर वहां रखे कीमती सामान सहित अन्य घरेलू सामान पर हाथ साफ कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, पटवारीवृत बैनोली के सिमल्ट गांव में जगदीश प्रसाद नौटियाल के आवासीय भवन पर लगे तालों को तोड़कर वहां रखे कीमती सामान सहित घरेलू बर्तनों को चुरा लिया। इस आशय की सूचना पटवारी बैनोली को दी गयी है।
पिछले दिनों इसी से लगे कनोठ गांव में भी अनुसूया प्रसाद कंडवाल के आवासीय भवन में अज्ञात चोरों ने ताले तोड़ नकदी पर हाथ साफ कर दिया था। ग्रामीण क्षेत्र में चोरी की बढ़ती घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत बनी है, जनप्रतिनिधि नरेन्द्र सिंह, जनार्दन चमोली, जिपंस भुवन नौटियाल, आशीष डिमरी, एचएस खत्री ने कहा कि लंबे समय से चांदपुर पट्टी क्षेत्र सहित थाना कर्णप्रयाग क्षेत्र के लंगासू, उमट्टा, कण्रप्रयाग में चोरों का गिरोह का गिरोह सक्रिय है।
तहसील के अंतर्गत बढ़ती चोरी की घटनाओं पर रोकथाम के लिए संबधित पटवारियों को निर्देशित किया गया है और इन क्षेत्रों में फड-फेरी व बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन का कार्य किया जा रहा है।

No comments:
Post a Comment