For advertisement contact-09319700701

Friday, July 1, 2011

हाईटेंशन लाईन पर पेड़ गिरने से अंधेरे में डूबा शहर

गोपेश्वर : चमोली जिले में बुधवार से हो रही बारिश के चलते गौचर व रुद्रप्रयाग के बीच शिवनंदी में 66 केवी विद्युत लाइन पर पेड़ गिरने से चमोली में विद्युत आपूर्ति बंद है।
बुधवार शाम सात बजे चमोली जिले की विद्युत सप्लाई बंद हो गई थी। हालांकि विद्युत कर्मी भारी बारिश के बाद भी हाईटेंशन लाइन को ठीक करने में जुटे हैं। उर्जा निगम के अधिशासी अभियंता वीरेन्द्र पंवार ने कहा कि शीघ्र ही विद्युत आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि बारिश के चलते मरम्मत कार्य प्रभावित हो रहा है। बिजली की आपूर्ति बाधित होने का खामियाजा स्थानीय लोगों के साथ-साथ यात्री भी भुगत रहे हैं।

No comments:

Post a Comment