For advertisement contact-09319700701

Friday, July 1, 2011

नव नियुक्त डीएम ने संभाला कार्यभार

गोपेश्वर : चमोली के नये जिलाधिकारी बृजेश कुमार संत ने कार्य भार ग्रहण कर कई विभागों का औचक निरीक्षण किया ।
सोमवार को नव नियुक्त जिलाधिकारी बृजेश कुमार संत ने अपने कार्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। उसके बाद जिलाधिकारी ने जिला कोषागार के साथ ही पूरे जिले कार्यालय का निरीक्षण कर कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने कोषाधिकारी तंजीम अली, परियोजना निर्देशक जुगल किशोर तिवाडी, उप जिलाधिकारी राम जी शरण शर्मा सहित कई अधिकारी मौजूद थे ।

No comments:

Post a Comment