For advertisement contact-09319700701

Friday, July 1, 2011

प्रदेश अध्यक्ष करेंगे उक्रांद की बैठक का शुभारंभ

कौसानी: उत्तराखंड क्रांति दल की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक का शुभारंभ शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह पंवार करेंगे। इधर कार्यकर्ताओं ने बैठक की तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव, भाजपा व कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन की रणनीति, संगठन की समीक्षा, जनहित के मुद्दों, राजधानी, परिसीमन, परिसंपत्तियों का बंटवारा, पलायन, रोजगार आदि मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। उक्रांद के जिलाध्यक्ष हेम पंत ने बताया कि कौसानी में केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक की सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी हैं। बताया कि बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सहित शीर्ष नेता काशी सिंह ऐरी, नारायण सिंह जंतवाल, शिक्षाविद पुष्पेश पंत, महेश परिहार, प्रताप साही, विधायक पुष्पेश त्रिपाठी, एपी जुयाल आदि प्रतिभाग करेंगे।

No comments:

Post a Comment