बागेश्वर: नगर महिला कांग्रेस की यहां सम्पन्न बैठक में वक्ताओं ने प्रदेश की भ्रष्टाचारी सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने का आह्वान किया है। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा लगाई जा रही अटल चौपाल को चुनावी चौपाल बताते हुए इसे जनता के धन का दुरुपयोग बताया।
जिलाध्यक्ष शारदा परिहार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार व भाजपा के जनप्रतिनिधियों द्वारा भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। कहा कि भाजपा सरकार के मंत्री व विधायक समेत दायित्वधारी लूट खसोट में लगे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा लगाई जा रही चौपाल मात्र चुनावी चौपाल है जो कि सरकारी धन का दुरुपयोग है। कहा कि भाजपा द्वारा समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित जिन योजनाओं की धनराशि मनीआर्डर द्वारा घर पहुंचती थी उसे अब चौपाल के माध्यम से वितरित कर पात्र व्यक्तियों को परेशान किया जा रहा है। बैठक में नगर महिला कांग्रेस का विस्तार भी किया गया। बैठक में मीरा धपोला, प्रेमा द्विवेदी, प्रेमा कालाकोटी, विमला कबडोला, पूजा जंगपांगी, दमंती वर्मा, कमला मर्तोलिया, पुष्पा मर्तोलिया, उमा आर्या, राधा मर्तोलिया, कमला, उर्मिला, हंसी मर्तोलिया आदि उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment