अल्मोड़ा: बीवीए के प्रथम वर्ष के प्रवेश पर लगी रोक हटाने की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे छात्र गोविंद सिंह ने परिसर प्रशासन के आश्वासन के बाद अनशन स्थगित कर दिया। बुधवार को परिसर निदेशक प्रो.देव सिंह पोखरिया ने वार्ता के बाद अनशनकारी को जूस पिलाया। जूस पिलाकर अनशन तोड़ दिया। आंदोलनकारी छात्रों को आश्वस्त किया कि उनकी मांगें शीघ्र ही मान ली जाएंगी। परिसर प्रशासन व छात्रों के बीच हुई समझौता वार्ता में तय किया गया कि चित्रकला विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.शेखर जोशी के नेतृत्व में छात्रों का शिष्टमंडल इस मामले को लेकर यूजीसी से मिलेगा। कक्षाओं को प्रारंभ करने पर वार्ता होगी। इस मौके पर परिसर निदेशक प्रो.देव सिंह पोखरिया, डीएसडब्ल्यू डॉ.आरएस पथनी, कुलानुशासक प्रो.जेएस बिष्ट, पूर्व छात्रसंघ महासचिव विनीत बिष्ट, संदीप सिंह जंगपांगी, महासचिव सूरज लटवाल, विकास कन्नौजिया, नीरज भट्ट, रविशंकर गुसांई मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment