दन्यां: प्रदेश सरकार पर्वतीय क्षेत्रों में कर्मचारियों को मैदानी व अति सुगम इलाकों में भेजकर स्थानान्तरण उद्योग के जरिये अपनी पौ बारह कर रही है। केन्द्र पोषित योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रदेश सरकार की उदासीनता के चलते ग्रामीणों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।
यह बात अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ के सांसद प्रदीप टम्टा ने सरयू घाटी क्षेत्र में भ्रमण के दौरान अनेक स्थानों पर आयोजित जन सभाओं को संबोधित करते हुए कही। श्री टम्टा ने कहा कि महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना, रमसा, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, एनआरएचएम आदि अनेक केन्द्र पोषित योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रदेश सरकार फिसड्डी साबित हुई है। उन्होंने शिक्षा विभाग में हुए स्थानान्तरण को लेकर प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाये। उन्होंने प्रदेश सरकार से स्थानान्तरण के मामले में श्वेत पत्र जारी कर स्थिति स्पष्ट करने की मांग भी की। श्री टम्टा ने कहा कि प्रदेश सरकार चार वर्षो की अपनी नाकामी को छिपाने के लिए केन्द्र पर अनावश्यक आरोप लगा रही है। उन्होंने मेलगांव, फाराखोली, काभड़ी, दौला चितौला, आरा सलपड़, मयोली ग्राम पंचायतों में विकास कार्यो के लिए आगणन के अनुसार सांसद निधि से धन राशि प्रदान करने की घोषणा की। सभा को सम्बोधित करते हुए क्षेत्र के विधायक गोबिन्द सिंह कुंजवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार यदि केन्द्र पोषित मनरेगा योजना का सही क्रियान्वयन करे तो ग्रामीण क्षेत्रों की अधिकांश समस्याओं का समाधान हो सकता है। उन्होंने सरयू घाटी में स्थित 6 ग्राम पंचायतों को विकास कार्यो के लिए एक एक लाख रुपये विधायक निधि से देने की घोषणा की। पूर्व ब्लाक प्रमुख पीताम्बर पाण्डे ने सरयू घाटी में स्थित विभिन्न विद्यालयों की दुर्दशा सहित विभिन्न समस्याओं से विधायक व सांसद का ध्यान आकृष्ट किया। सभा को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह महरा, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश उप्रेती, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रमेश चंद्र जोशी, प्रधान हंसा दत्त पाण्डे, गजाधर जोशी, भावना जोशी, भवदेव जोशी, हरीश चंद्र जोशी, बीडीसी मेम्बर गोबिन्द जोशी, गोबर धन पाण्डे, जगत सिंह, हरीश चंद्र पाण्डे आदि ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर युवक कांग्रेस के पूरन बिष्ट, नंदा बल्लभ जोशी, दिनेश शर्मा, खीमानंद पाण्डे, लछम सिंह, जगत सिंह, दयाकिशन पाण्डे, रमेश भट्ट, सरपंच, रमेश चंद्र, मोहन चंद्र पाण्डे, गुसाई दत्त, महानन्द, नवीन चंद्र भट्ट, हिम्मत सिंह, बसन्त बल्लभ भट्ट सहित दर्जनों जन प्रतिनिधि उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन नंदा बल्लभ जोशी व गणेश पाण्डे ने किया।

No comments:
Post a Comment