For advertisement contact-09319700701

Friday, July 1, 2011

भारी वर्षा को देखते हुए जिले के स्कूल दो दिन के लिए बंद

पिथौरागढ़: जिले में हो रही भारी वर्षा को देखते हुए जिले के सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों का अवकाश दो दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। अब जिले के सभी स्कूल सोमवार को खुलेंगे।
जिला शिक्षाधिकारी डा. मुकुल सती ने बताया कि जिले भर में भारी वर्षा हो रही है, इसे देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले के सभी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश दो दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। जिले के स्कूल शुक्रवार को खुलने थे अब स्कूल सोमवार को खुलेंगे।

No comments:

Post a Comment