For advertisement contact-09319700701

Friday, July 1, 2011

जूनियर हाइस्कूल सैंणरांथी व समकोट का उच्चीकरण

मुनस्यारी: जूनियर हाइस्कूल सैंणरांथी और समाकोट का उच्चीकरण कर दिया है। सैंणरांथी के उच्चीकरण से जहां सैंणरांथी, बेडूमहर और किमखेत ग्राम पंचायतों के छात्र-छात्राओं को लाभ मिलेगा वहीं हजारों की आबादी वाले समकोट क्षेत्र के बच्चों को अब हाइस्कूल के लिए मीलों की दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी।
मालूम हो कि सैंणरांथी और समकोट क्षेत्रवासी पिछले लंबे समय से विद्यालयों के उच्चीकरण की मांग उठा रहे थे। भाजपा के तल्ला जोहार मंडल अध्यक्ष भगत सिंह वाछमी द्वारा इस मांग को प्रदेश के मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष विशन सिंह चुफाल और प्रभारी मंत्री बलवंत सिंह भौंर्याल के सम्मुख प्रमुखता से उठाया था। जिस पर प्रदेश सरकार ने दोनों विद्यालयों के उच्चीकरण को हरी झंडी दे दी है। श्री वाछमी ने बताया कि नामिक में विद्यालय के उच्चीकरण और तल्ला जोहार में आइटीआइ के लिए भी शासन स्तर पर प्रस्ताव मांगा गया है।
दुर्गम क्षेत्र के दो विद्यालयों का उच्चीकरण होने पर मंडल अध्यक्ष भगत वाछमी सहित नेत्र सिंह, दान सिंह, मोहन सिंह मेहता, छत्र सिंह, कुंवर सिंह, प्रवीण सिंह, गोविन्द सिंह, शेर सिंह, धरम सिंह, भाजपा मंडल महामंत्री चन्द्र सिंह पवांर, कुंवर सिंह, प्रेमसिंह, हयात सिंह सहित तमाम लोगों ने खुशी व्यक्त की है।

No comments:

Post a Comment