नैनीताल: सरोवर नगरी में अर्से बाद चोरों ने फिर दस्तक दे दी है। अज्ञात चोरों ने प्रशासनिक अकादमी के पुस्तकालय का शीशा तोड़कर कम्प्यूटर का टीएफटी मॉनिटर उड़ा लिया। पुस्तकालय इंचार्ज आनंद कुमार की ओर से मल्लीताल कोतवाली में दी गई तहरीर के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
प्रशासनिक अकादमी के त्रिशूल भवन के भूतल में मुख्य लाइब्रेरी है। गुरुवार सुबह जब पुस्तकालय इंचार्ज आनंद कुमार डयूटी पर पहुंचे तो उन्हे लाइब्रेरी का शीशा टूटा दिखाई दिया। इसके बाद जब उन्होंने कमरा खोला तो वहां लगाए गए कम्प्यूटर का टीएफटी मॉनिटर गायब था। कोतवाली प्रभारी बीबी जुयाल के अनुसार तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

No comments:
Post a Comment