For advertisement contact-09319700701

Friday, July 1, 2011

संशोधित अधिसूचना जारी करे सर्वेक्षण विभाग

नैनीताल: हाईकोर्ट ने भारतीय सर्वेक्षण विभाग को रुड़की स्थित ईसाई कब्रिस्तान को दो माह के अंदर प्राचीन स्मारक की श्रेणी से हटाये जाने संबंधी संशोधित अधिसूचना जारी करने के निर्देश दिए हैं।
सीमेंट्री कमेटी सेंट जार्ज रुड़की की ओर से हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर कहा गया कि भारतीय पुरातत्व विभाग द्वारा अगस्त 10 में एक विज्ञप्ति जारी कर रुड़की स्थित ईसाई कब्रिस्तान को प्राचीन स्मारक घोषित कर दिया गया था, जो अवैधानिक है। याचीगणों ने अदालत को यह भी अवगत कराया कि उक्त कब्रिस्तान पर इसाई समुदाय के लोगों द्वारा लम्बे समय से अपने मृतक परिजनों को दफनाया जाता है, लेकिन सर्वेक्षण विभाग द्वारा अधिसूचना जारी कर उक्त कब्रिस्तान पर कब्जा कर लिया गया है, जिससे उनकी आस्था पर ठेस पहुंची है। इसके अलावा भारत सरकार की ओर से कोई भी ऐसा दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया है जिससे यह साबित हो सके कि उक्त कब्रिस्तान प्राचीन स्मारक की श्रेणी में आता है। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति बारिन घोष व न्यायमूर्ति सर्वेश कुमार गुप्ता की खंडपीठ ने मामले को सुनने के बाद भारतीय सर्वेक्षण विभाग को दो महीने के अंदर संशोधित अधिसूचना जारी करने के निर्देश दिए हैं।

No comments:

Post a Comment