नैनीताल: कुमाऊं मंडल में मूसलाधार बारिश के मद्देनजर शिक्षा महकमा कोई रिस्क उठाने को तैयार नहीं है। अपर शिक्षा निदेशक डा.कुसुम पंत ने अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर व चंपावत जिले के पहली कक्षा से 12वीं तक के निजी एवं सरकारी स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने के आदेश जारी कर दिए है, जबकि नैनीताल जिले के पर्वतीय ब्लाकों के विद्यालयों में शुक्रवार को एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।
डा.पंत ने बताया जिला शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए है और उनसे जिलाधिकारियों के संपर्क में रहने को कहा गया है। ऊधमसिंह नगर के सितारगंज व खटीमा में बाढ़ के खतरे को देखते हुए शिक्षा अधिकारियों से प्रशासन से संपर्क कर निर्णय लेने को कहा गया है। गौरतलब है पिछले साल बागेश्वर के शिशु मंदिर सुमगढ़ में बारिश के कहर से डेढ़ दर्जन बच्चों की मौत हो गई थी। यहां बता दें कि पिछले साल की अतिवृष्टि से मंडल के सैकड़ों विद्यालय भवन ध्वस्त हो गए तो कई क्षतिग्रस्त हुए। आपदा को एक साल पूरा होने को है लेकिन अभी तक शिक्षा विभाग क्षतिग्रस्त विद्यालयों को सुरक्षित नहीं बना सका है।

No comments:
Post a Comment