नैनीताल: भारतीय रिजर्व बैंक ने चवन्नियों का पहली जुलाई से चलन बंद करने की घोषणा क्या की, लोग अब चवन्नी को यादगार के रूप में घर पर रखने को तैयार नहीं हैं। स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में करीब 1300 चवन्नियां जमा की गई है। संबंधित लोगों को इसके बदले में धनराशि दे दी गई है। शाखा प्रबंधक केएस राणा के अनुसार जमा चवन्नियों को भारतीय रिजर्व बैंक को भेजा जाएगा। उधर अन्य बैंकों में भी बड़ी संख्या में लोगों द्वारा चवन्नियां जमा करने की जानकारी मिली है।

No comments:
Post a Comment