For advertisement contact-09319700701

Tuesday, June 28, 2011

कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर बरसे कांग्रेसी

रुद्रप्रयाग: जिला कांग्रेस कमेटी ने राज्य सरकार पर कानून व्यवस्था को ताक पर रखने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अवैध खनन के खिलाफ अनशनरत स्वामी निगमानंद की मौत इसका पुख्ता उदाहरण है और इसमें सरकार भी पूरी तरह संलिप्त है।
सोमवार को जिले के वरिष्ठ कांग्रेसियों ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था को ताक पर रखकर सरकार कार्य कर रही है और इसके खिलाफ आवाज उठाने वालों के खिलाफ दमनकारी नीतियां अपनाई जा रही हैं। नदियों में हो रहे अवैध खनन के खिलाफ आमरण अनशन पर बैठे स्वामी निगमानंद की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। कांग्रेस कमेटी के जिला मीडिया प्रभारी विनोद खन्ना एवं भरत सिंह चौधरी ने कहा स्वामी निगमानंद की मौत की सीबीआई जांच होनी चाहिए। श्री खन्ना ने कहा कि राज्य सरकार जनहित के प्रति पूरी तरह लापरवाह बनी हुई है और निजी स्वार्थ के लिए कार्य कर रही है। वहीं, कांग्रेस कमेटी ने सूबे की राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित कर राज्य सरकार को बर्खास्त करे की मांग की है। ज्ञापन में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता वीरेन्द्र बुटोला, नगर अध्यक्ष प्रवीन खन्ना, महावीर सिंह रावत आदि के हस्ताक्षर हैं।

No comments:

Post a Comment