For advertisement contact-09319700701

Tuesday, June 28, 2011

शीघ्र करें विद्यालय भवन की दीवार का ट्रीटमेंट

गुप्तकाशी(रुद्रप्रयाग) : ऊखीमठ प्रखंड के राजकीय इंटर कॉलेज ल्वारा की क्षतिग्रस्त हुई दीवार का ट्रीटमेंट अभी तक नहीं किया गया है। विद्यालय प्रशासन ने शीघ्र ही दीवार के ट्रीटमेंट की मांग की है।
रजकीय इंटर कॉलेज ल्वारा में पिछली बरसात में टूटी दीवार तथा विद्यालय के तीनों कमरों में घुसे मलबा को प्रशासन ने अभी तक हटाया है, जिससे विद्यालय में छात्रों को पठन-पाठन काफी प्रभावित हो रहा है। इस बावत विद्यालय प्रशासन ने कई बार आपदा प्रबंधन एवं जिला शिक्षा अधिकारी को इसकी सूचना तक दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई न होने से अभिभावक भी अपने पाल्यों के प्रति खासे चिंतित दिखाई दे रहे हैं। विद्यालय पीटीए अध्यक्ष गंगाधर सेमवाल, महेश बगवाडी, मद्महेश्वर सेमवाल, कलम सिंह फस्र्वाण, गणेश सेमवाल आदि का कहना है कि पूर्व में क्षेत्रीय पटवारी द्वारा क्षतिग्रस्त दीवार का आंकलन भी प्रशासन को भेजा गया है, लेकिन अभी तक कोई उचित कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र ही क्षतिग्रस्त दीवार की मरम्मत कार्य पूर्ण करने की मांग की है। जिससे छात्रों का पठन-पाठन एवं विद्यालय का कार्य सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

No comments:

Post a Comment