For advertisement contact-09319700701

Tuesday, June 28, 2011

वाहनों में न बिठाए जाने से लोगों में रोष

अगस्त्यमुनि(रुद्रप्रयाग): वाहन चालकों की ओर से अगस्त्यमुनि से सौड़ी तक सवारियां न बिठाए जाने से स्थानीय लोग पैदल चलने को मजबूर हैं। उन्होंने वाहन चालकों के विरुद्ध अगस्त्यमुनि पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
अगस्त्यमुनि मुख्य बाजार से जवाहरनगर, गंगानगर, बेडूबगड़ व सौड़ी तक जाने वाले लोगों को टैक्सी चालकों ने लंबे समय से वाहनों में नहीं बैठने दिया है। ऐसे में भरी गर्मी में लोग कई किमी पैदल जा रहे हैं। यदि कोई वाहन चालक सवारियों को गाड़ी में बैठा भी रहा है, तो दुगना किराया लिया जा रहा है। इस स्थिति से निपटने के लिए ग्रामीणों ने पुलिस चौकी अगस्त्यमुनि में शिकायत दर्ज कर उक्त वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग की है। कनिष्ठ प्रमुख महावीर रमोला, प्रधान गिवाला विरेन्द्र बिष्ट, खेम सिंह रावत व कुंवर सिंह भडारी ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में कहा कि वाहन चालकों ने अगस्त्यमुनि से सौड़ी जाने वाली सवारियों को वाहनों में बिठाने से साफ इनकार कर रहे हैं। इसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यदि जल्द से जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो क्षेत्रीय जनता आंदोलन को बाध्य होगी।

No comments:

Post a Comment